Blog

बाइक सवार 2 युवकों को तेज रफ्तार इनोवा ने मारी टक्कर,1 युवक की मौत,एक गंभीर

मस्तूरी में दर्दनाक सड़क हादसा

बिलासपुर । मस्तूरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम भंवतरा निवासी कीर्ति साहू ने मस्तूरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें में बताया गया कि उनका बेटा अजीत साहू अपने दोस्त हरिशंकर कश्यप के साथ सोमवार सुबह करीब 5 बजे रायपुर काम करने के लिए
निकला था।
दोनों हरिशंकर कश्यप की मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 बीवी 1687 से जा रहे थे। बाइक हरिशंकर चला रहा था। सुबह करीब 6 बजे जब वे संदीपनी कॉलेज के पास पेंड्री मस्तूरी पहुंचे, तभी सामने से आ रही इनोवा कार क्रमांक सीजी 10 एडब्लू 6537 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन को घटनास्थल में छोड़ मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन श्रीमंगलम अस्पताल बिलासपुर पहुंचे, जहां अजीत साहू का उपचार जारी है। अजीत के कमर में गंभीर चोट आई है। वहीं हादसे में हरिशंकर कश्यप की मौत हो गई। मस्तूरी पुलिस ने आरोपी इनोवा चालक के खिलाफ
अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार चालक की
तलाश कर रही है।

मस्तूरी क्षेत्र हादसों का गढ़,हमेशा होता है सड़क हादसा

मस्तूरी क्षेत्र के।शायद ऐसा कोई जगह नहीं होगा जहां पर हादसा नहीं हुआ होगा।बल्कि हाइवे और मल्हार रोड एकदम कामन रोड है जहां पर हमेशा हादसा।होता है।जिसमें ज्यादातर वाहन चालक तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर किसी न किसी को टक्कर मार देते है।इस हार भी ऐसा ही हुआ और टक्कर मारने के बाद कार चालक भाग गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *