बाबा सैय्यद इंसान अली शाह सालाना उर्स की तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपी,जिम्मेदारियां,उर्स में डीजे आतिशबाजी पटाखों पर प्रतिबंध: ज्योति पटेल

ज्योति पटेल अपर कलेक्टर ने सालाना उर्स की तैयारियों को लेकर अधिकारी पंचायत व इंतेजामिया कमेटी की बैठक
बिलासपुर। बाबा सैय्यद इंसान अली शाह लुतरा शरीफ दरगाह के सालाना उर्स 28 सितंबर से 2 अक्टूबर की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं आज कांफ्रेंस हॉल में ज्योति पटेल अपर कलेक्टर बिलासपुर की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक को लेकर उर्स के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश । अपर कलेक्टर ज्योति पटेल ने अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी शिव कुमार कंवर, शिवचरण सिंह परिहार यातायात एस पी सिटी, जनपद पंचायत सीईओ जे आर भगत, राजेश मिश्रा थाना प्रभारी सीपत,गरिमा ठाकुर तहसीलदार सीपत को संबंधित विभागवार जिम्मेदारियां तय करते हुए आपसी समन्वय से कार्य कराने पर जोर दिया।

बैठक में एस डी ओ अरूण भार्गव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी , विद्युत विभाग सीपत टांसफार्मर बिजली व्यवस्थित करना, पूनम कन्नौजे नायाब तहसीलदार सीपत राजस्व विभाग,भोजराम खूंटे वन विभाग,आर के केला लोक निर्माण विभाग सीपत बलौदा मार्ग को जल्द से जल्द मरम्मत कार्य किया जाए ,मंजू जायसवाल उपस्वास्थ्य केंद्र लुतरा स्वास्थ्य विभाग में एंबुलेंस स्वास्थ्य की व्यवस्था, विष्णु यादव कोल वाशरी पानी छिड़काव सड़कों पर, मोहनलाल यादव,शैलेश चौहान सीएसआर एनटीपीसी सीपत, वसुधा राजपूत खाद्य विभाग सीपत सहित अन्य संबंधित विभागों को अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उर्स में आने वाले जायरीनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, बिजली, सड़क, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
अपर कलेक्टर ज्योति पटेल ने कहा कि उर्स के दौरान बड़ी संख्या में जायरीन एवं श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेते हुए समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करें। विशेष रूप से पेयजल व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सड़क एवं आवागमन व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविर तथा आपातकालीन सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की नियमित समीक्षा करने और किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल उसका निराकरण करने को कहा। बैठक में हाजी मोहम्मद इकबाल हक़ चेयरमैन इंतेजामिया कमेटी ने कहा कि यह सालाना उर्स सभी धर्म समाज के जायरिन श्रद्धालु आते हैं और सभी के लिए इंतेजाम व्यवस्था कमेटी द्वारा किया जाता है 24 घंटे लंगर भोजन नास्ता रहता है वहीं जावेद रब्बानी नायाब सदर, फैजान अहमद शिबू खजांची,चद्रमणी पोर्ते सरपंच ग्राम पंचायत देव कुमार ठाकुर सचिव, डोलाराम केवर्त आदि दरगाह खादिम एवं कमेटी पदाधिकारी सदस्य व प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।