एनिकट पार करते बहा नाबालिग, मौके पर पहुंची पामगढ़ पुलिस
SDRF को भी बुलाया गया है, खोजबीन जारी
जांजगीर-चांपा । जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसीर के ढाबाडीह टांगर डैम के पास स्थित एनीकट में सुबह एक नाबालिग बालक बह गया। घटना लगभग सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बालक अपने साइकिल से एनीकट पार कर रहा था, इसी दौरान पानी के तेज बहाव में फिसलकर वह बह गया।घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बालक की तलाश की गई, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। घटनास्थल पर बालक की साइकिल और चप्पल एनीकट के ऊपर दिखाई दे रहे हैं, जिससे परिजनों में चिंता का माहौल है।पुलिस द्वारा एसडीआरएफ की टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया जा रहा है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है। फिलहाल तलाश अभियान जारी है और प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।