पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री को सरेराह पीटने वालो पर जुर्म दर्ज
वीडियो वायरल होने पर थाने में हुआ अपराध दर्ज
बिलासपुर।रतनपुर धर्म नगरी की सड़कों पर हुई इस सरेआम मारपीट ने स्थानीय लोगों में आक्रोश और असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। भाजपा नेता पीड़ित शिव मोहन बघेल ने रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जिनकी तलाश की जा रही है।
दरअसल धर्म नगरी रतनपुर में समाजसेवी एवं पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री शिव मोहन बघेल से बिलासपुर के कुछ बदमाशों युवकों ने अभद्र व्यवहार करते हुए उनके साथ बेरहमी से पिटाई कर दिया है। यह मामला तब बिगड़ा जब बघेल ने तेज आवाज में हर बजाने से मना किया। इस पर सीजी 10 वी 8287 नंबर की गाड़ी में बैठे चार युवकों ने गाड़ी से उतरकर उनकी न केवल गालियां बकना शुरू कर दीं, बल्कि लगातार अपशब्दों के साथ उनकी जमकर पिटाई कर दी।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित शिव मोहन बघेल ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।