Blog

कोरबा में राखड़ डेम फटा, JCB समेत ऑपरेटर जिंदा दफन, लापरवाही पर उठे सवाल

कोरबा – CSEB का राखड़ डेम अचानक फटने से मौत जैसा मंजर बन गया। डेम टूटते ही राख और मलबे का सैलाब तेजी से फैला, जिसकी चपेट में एक जेसीबी मशीन आ गई। बताया जा रहा है कि जेसीबी ऑपरेटर मशीन समेत मलबे में जिंदा दफन हो गया है।

घटना स्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर हसदेव नदी बह रही है, जिससे हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं। हादसे के वक्त जेसीबी चालक डेम क्षेत्र में काम कर रहा था, तभी अचानक यह बड़ा हादसा हो गया।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के काफी देर बाद भी CSEB का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे सिस्टम की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। मलबे में दबे ऑपरेटर को निकालने की कोशिश जारी है, वहीं पूरे मामले की जांच की बात कही जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *