बेलसरी के स्कूली बच्चों को 300 बैग एवं पानी बोतल वितरित

तखतपुर। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा मक्कड़ जी एवं समाजसेवी चंचल सलूजा जी का विशेष सहयोग से बेलसरी में स्कूली बच्चों को 300 बैग एवं पानी बोतल का वितरण किया गया।
इस पुनीत कार्य में समाजसेवी श्री चंचल सलूजा, समाजसेवीउठान श्री नीरज गेमनानी एवं समाजसेवी श्रीमति आँचल अगीचा जन उठान सोशल वेलफेयर सोसाइटी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। शासकीय प्राथमिक शाला बेलसरी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बेलसरी एवं सरस्वती शिशु मंदिर बेलसरी के छात्र-छात्राओं को बैग और पानी बोतल प्रदान की गई।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा मक्कड़ ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और सुविधा के लिए ऐसे सहयोगी प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने सहयोग करने वाले सभी समाजसेवियों एवं जन उठान सोशल सोसाइटी के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनिता जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री बी. वी. दुबे, पार्षद श्रीमती अनुपमा पांडेय, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती गौरी देवांगन, पार्षद श्रीमती जसप्रीत हुरा, पार्षद श्रीमती लवली हुरा, पार्षद श्रीमती प्रियंका आहुजा, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा मुन्ना श्रीवास एवं श्रीमती रानी देवांगन सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन प्राचार्य श्री आर. आर. दुबे द्वारा किया गया।