Blog

भाजपा जिला कार्यशाला एवं जिला कार्यसमिति बैठक आज

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर की जिला कार्यशाला एवं जिला कार्यसमिति बैठक 5 सितम्बर शनिवार को आयोजित है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा समर्पण के 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किये जायेंगे, जिसकी तैयारियों को लेकर जिला कार्यशाला एवं जिला कार्यसमिति बैठक 5 सितम्बर शनिवार को दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय करबला बिलासपुर में आयोजित की गई है, बैठक में मार्गदर्शन के लिए मुख्यवक्ता पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिलाध्यक्ष पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा मंडल प्रभारी सहप्रभारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सहसंयोजक, नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष को 5 सितम्बर शनिवार को दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय बिलासपुर में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *