Blog

भाजपा MLA धर्मजीत सिंह के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी,लोगों से मांगे जा रहे पैसे

बिलासपुर । तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह के नाम और पहचान का कथित तौर पर दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। फर्जी आईडी के जरिए लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद विधायक धर्मजीत सिंह ने तत्काल बिलासपुर एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही लोगों से ऐसे फर्जी अकाउंट और ठगी करने वालों से सावधान रहने की अपील की गई है।

दरअसल तखतपुर क्षेत्र के बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह के नाम से किसी के फर्जी आईडी बनाकर लोगों को मेसेज किया जा रहा है।मेसेज भेजकर संपर्क किया जा रहा है और उनसे पैसों की मांग की जा रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद विधायक की ओर से बिलासपुर एसएसपी को शिकायत दी गई है। विधायक ने आमजनों से सावधान और सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी को भी मेसेज के माध्यम से पैसा न दे।

बिना सत्यापन न करें कोई भुगतान

लोगों से अपील की गई है कि यदि विधायक या किसी अन्य जनप्रतिनिधि के नाम से पैसे की मांग वाला कोई मैसेज, कॉल या सोशल मीडिया अकाउंट सामने आता है, तो बिना सत्यापन के किसी भी तरह का भुगतान न करें। साथ ही संदिग्ध आईडी, मोबाइल नंबर या मैसेज का स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें और इसकी सूचना पुलिस को दें। फर्जी सोशल मीडिया आईडी के जरिए ठगी करने वालों से सावधान रहें। किसी भी व्यक्ति के नाम पर पैसों की मांग होने पर पहले उसकी पहचान की पुष्टि करें और बिना जांच-पड़ताल के कोई भी रकम ट्रांसफर न करें।

नेताओं और अधिकारियों के नाम से फर्जी आईडी बनकर आते है मेसेज

ज्यादातर नेताओं और बड़े पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की फर्जी आईडी बनाकर मेसेज भेजकर पैसों की मांग की जाती है।इसमें कई लोग जाल में फंसकर पैसा भेज भी देते है।जिसके लिए पुलिस ने कई बार जागरूक होने की अपील की है।इसके बाद भी कुछ झांसे में आकर पैसा भेज देते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *