Blog

युवा भाजपा नेता,प्रॉपर्टी डीलर समेत रसूखदार जुआरी फार्म हाउस में जुआ खेलते पकड़ाए….जुआरियों की कार्रवाई में पुलिस को करनी पड़ी माथापच्ची… 17 आरोपियों से एक लाख तेरह हज़ार रुपये जप्त

सेंदरी में जुआ खेलते जुआरी गिरफ्तार,लाखों का माल बरामद

बिलासपुर। कोनी पुलिस ने सेमरताल में दबिश देकर जुआ पकड़ा है।पकड़े गए जुआरियों में एक युवा भाजपा नेता भी शामिल है।जिनके पास से नगदी रकम बरामद किया गया है।दोपहर से पकड़े गए जुआरियों की कार्रवाई रात11.30 तक नहीं हो सकी।अपने आप में सोचने वाली बात है जबकि बाकी मामलों में कुछ देर बाद ही खुलासा कर दिया जाता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,कोनी पुलिस को सूचना मिली कि सेंदरी में कुछ रसूखदार लोग लाखों का जुआ खेल रहे है।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जुआ खेलने वाले रसूखदारों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए जुआरियों में चांटीडीह तेलीपारा और कुछ अन्य जगहों के है।जो फार्म हाउस में बैठकर जुआ खेल रहे थे।जिनको अंदाजा भी नहीं था कि छापा पड़ सकता है।

*दोपहर को पकड़ाया है जुआ*

कोनी पुलिस ने दोपहर को दबिश देकर जुआरियों को पकडा है
लेकिन रात लगभग11.30 तक कार्रवाई करने के किसी न किसी तरह की बहानेबाजी चलती रही।
जितनी बात थाने में फोन किया गया उतनी बार जवाब आया कि अभी कार्रवाई चल रही है बस कुछ देर में पुलिस ग्रुप के डालने वाले है।

*सीएसपी बोले,कोनी टीआई से बात के लीजिए*

कोनी टीआई से कब पूछा गया कि सा जुआ पकड़े है क्या,तो उन्होंने कहा कि कार्रवाई हो रही है।बाद में।डिटेल दिया जायेगा।उसके बाद सरकंडा सीएसपी को मेसेज करके पूछा गया कि डिटेल भेजिए तो उन्होंने भी कोनी टीआई से बात करने का मेसेज कर दिया।

*थाना में राजनीति करने पहुंचे नेता रसूखदारो को छुड़ाने के लिए एडी चोटी एक किए नेताओं ने*

युवा भाजपा नेता के परिवार से पार्षद भी है इसलिए उसके लिए एडी चोटी एक कर दी गई।यही नहीं राजनीति करने थाना तक पहुंच गए।रसूखदारों ने अपने स्तर से फोन कराया और बिना कार्रवाई के छोड़ देने का निवेदन किया।


पुलिस विज्ञप्ति

दिनाँक 04/07/2025 को जरिये मुखबीर के सूचना मिली की ग्राम सेमरताल अकुंश गुप्ता का कृषि प्लाट खुले स्थान पर कुछ लोग रूपयों पैसों का दाँव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा पु से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया । उक्त निर्देश पर थाना कोनी व सीपत पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया । मौके पर जुआडियानों से कुल नगदी रकम एक लाख तरह हजार रूपये व 52 पत्ती ताश पत्ती जप्त कर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपीगण

  1. रामभजन साहू पिता अच्चा राम साहू उम्र 45 साल निवासी अशोक विहार सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
  2. लाला राम साहू पिता हरिराम साहू उम्र 45 साल निवासी लिंगियाडीह सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
  3. दुर्गेश मानिकपुरी पिता लक्ष्मण दास उम्र 37 साल निवासी सूर्या चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
  4. डोमन राजपुत पिता तारूसिंह राजपुत उम्र 37 साल निवासी सूर्या चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
  5. भागवत साहू पिता शंकर उम्र 42 साल निवासी सूर्या चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
  6. बसंत राजपूत पिता बद्री सिंह राजपुत उम्र 32 साल निवासी सूर्या चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
  7. रामेश्वर वर्मा पिता रामदयाल उम्र 43 साल निवासी सूर्या चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
  8. विनय शर्मा पिता स्व अजय शर्मा अर 34 साल निवासी सूर्या चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
  9. मनोज सिंह पिता चत्तूर सिंह उम्र 38 साल निवासी सूर्या चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
  10. गणेश बर्मा पिता रतनलाल वर्मा उम्र 32 साल निवासी सूर्या चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
  11. प्रतीक यादव पिता ब्रम्हाचंद यादव उम्र 32 साल निवासी रामायण चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
  12. उत्तम देवागन पिता लखन लाल देवांगन उम्र 35 साल निवासी चिंगराज पारा सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
  13. लक्ष्मण साहू पिता सोनू लाल उम्र 28 साल निवासी चिंगराज पारा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
  14. नीरज पिता राजेश्वर सोनी उम्र 35 साल निवासी जिरकोना थाना कोनी जिला बिलासपुर
  15. अंकुश पिता महेश गुप्ता उम्र 45 साल निवासी चाटीडीह सरकण्डा जिला बिलासपुर
  16. विजेन्द्र मिश्रा पिता राममनोहर उम्र 39 साल निवासी अशोक नगर सरकण्डा धाना सरकण्डा जिला विलासपुर
  17. अनिवेश रजक पिता जय रजक उम्र 29 साल निवासी तेली पारा थाना कोतवाली जिला बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *