Blog

मन की बात’ प्रेरणा भी, संकल्प भी और राष्ट्र निर्माण का मार्ग भी : रूपकुमारी चौधरी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण को सुना।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में नशामुक्त भारत, स्वच्छता, जनभागीदारी, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा एवं राष्ट्रभक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया।

रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को प्रेरणा देने, संकल्प लेने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का माध्यम है। प्रधानमंत्री जी द्वारा नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। हमारा दायित्व है कि हम युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें शिक्षा, संस्कार, खेल, कौशल एवं राष्ट्रसेवा की सकारात्मक दिशा से जोड़ें।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में नागरिकों की बढ़ती जनभागीदारी यह दर्शाती है कि जब प्रत्येक नागरिक अपने दायित्व को समझकर आगे बढ़ता है, तो बड़ा परिवर्तन संभव होता है। इसी प्रकार महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरक विचारों को केवल सुनने तक सीमित न रखते हुए उन्हें अपने आचरण एवं कार्यों में उतारना चाहिए। हम सभी को नशामुक्त समाज, स्वच्छ भारत, महिला सशक्तिकरण और युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम सभी का छोटा-सा संकल्प और सामूहिक प्रयास ही सशक्त, स्वच्छ, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की मजबूत नींव बनेगा। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *