Blog

मवेशियों को पकड़ने निगम का अभियान,20 दिनों में 600 से अधिक मवेशी पकड़े,दिन और रात दोनों समय चलाया जा रहा है विशेष अभियान

जैतपुरी गोधाम और मोपका,सिरगिट्टी गोठान में रखें गए है मवेशी

बिलासपुर- बारिश शुरू होते ही मवेशियों का झुंड फिर सड़कों पर आ गया है,जिसे देखते हुए नगर पालिक निगम द्वारा मवेशियों को पकड़ने का अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर नगर निगम की टीम दिन के अलावा रात में भी विशेष अभियान चलाकर सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों को पकड़ रही है। पिछले बीस दिनों में निगम ने 600 से अधिक घुमंतू मवेशियों को पकड़ा है। जिनमें 150 मवेशी जैतपुरी गोधाम और 160 मवेशियों सिरगिट्टी तथा 292 मवेशियों को मोपका गोठान में रखा गया है। निगम का यह अभियान सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोंकने और सड़क पर घूमने वाले गोधन को सुरक्षित रखने के साथ ही सड़कों को पशु मुक्त बनाने के लिए चलाया जा रहा है।

पशुओं को खुले में घूमने से रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान” के तहत नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा शहर और बाहरी क्षेत्र में पिछले बीस दिनों से लगातार आवारा मवेशियों को पकड़ने का काम जारी है। इसके अलावा मवेशी मालिकों से अपनेQ पालतू जानवरों को बाहर नहीं छोड़ें इसके लिए भी समझाइश दी जा रही है।

खुलें में जानवर छोड़े तो होगी कार्रवाई

ऐसे पशु मालिक जो अपने पशुधन को खुलें में छोड़ देते हैं उनके खिलाफ नगरीय निकाय अधिनियम 358 के अनुच्छेद 2 के तहत कार्रवाई किया जाएगा। जिसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश निगम कमिश्नर ने दिए। इसके अलावा समझाइश और जुर्माने के बाद भी लगातार अपने पशुओं को सड़क पर छोड़ने वाले मालिकों के खिलाफ आईपीसी के तहत भी मामला दर्ज कराया जाएगा।

मवेशियों को बाहर ना छोड़ें-कमिश्नर

इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा की अपने गोधन को बाहर ना छोड़ें।अपने पालतू मवेशियों को अपने स्थान पर रख कर चारा-पानी की समुचित व्यवस्था करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *