Blog

मस्तूरी में जमीन विवाद पर प्रशासन सख्त, अतिरिक्त तहसीलदार ने निर्माण कार्य पर लगाई रोक

बिलासपुर । जिले के मस्तूरी तहसील क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर अतिरिक्त तहसीलदार न्यायालय ने स्थगन आदेश जारी किया है। किसानपारा जयरामनगर निवासी दिलीप शर्मा की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राम भनेसर निवासी प्रदीप रात्रे उर्फ प्रदीप राय और शिवकुमारी पाटले द्वारा विवादित जमीन पर नींव खोदकर कॉलम और बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त तहसीलदार मस्तूरी ने संबंधित पक्षों को आगामी आदेश तक निर्माण कार्य तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दोनों पक्षों को भूमि संबंधी दस्तावेजों के साथ आगामी पेशी में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है।

न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि अनुपस्थित रहने की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं आदेश की प्रतिलिपि हल्का पटवारी और मस्तूरी थाना प्रभारी को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *