Blog

ASP के बाइक सवार चाचा की सड़क हादसे में मौत…..

तखतपुर टेकचंद कारड़ा/तखतपुर/बिलासपुर । दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही श्री साईं बस क्रमांक सीजी 10 जी 1167 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही बाइक को सीधे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर की ओर आ रही बाइक क्रमांक सीजी 10 सीसी 5520 को बेलसरी के पास बस ने जोरदार ठोकर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार ग्राम लिदरी निवासी बृज किशोर महादेवा उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *