Blog

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक 14 जुलाई को कलेक्टोरेट में आयोजित

कोरबा / “माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप “माय भारत कार्यक्रम” के सुचारू क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में दिनांक 14 जुलाई 2026 को कलेक्टोरेट कोरबा के सभा कक्ष में दोपहर 1 बजे आवश्यक बैठक आयोजित की गई हैं।

इस संबंध में “माय भारत युवा कार्यक्रम” के जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि, भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार “माय भारत कार्यक्रम- मेरा युवा भारत” केंद्र सरकार की एक अभिनव पहल हैं। जिसका उद्देश्य 15 वर्ष से 29 वर्ष के युवाओं को विभिन्न अवसरों से जोड़ना, उन्हें सशक्त बनाना और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना हैं। जिला नोडल अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि युवाओं को “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन करने से उन्हें सरकारी व सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्हें स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम, इंटर्नशिप और अनुभव आधारित सीखने के अवसर प्राप्त होंगे। युवाओं को प्रोफाइल और सीवी बनाने की सुविधा प्राप्त होगी। पंजीकृत युवाओं को विभिन्न संस्थाओं और मेंटर्स से जुड़ने का अवसर मिलेगा। सभी पंजीकृत युवाओं को वालंटियर प्रमाण पत्र दिया जावेगा।


कोरबा जिले में “माय भारत कार्यक्रम” के सुचारू क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित की गई जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की इस बैठक में सम्बन्धित सदस्यों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही समस्त शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य,प्रभारी सहायक प्राध्यापकगण सम्मिलित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *