Blog

16 राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण, जारी हुआ आदेश

कलेक्टर अजीत बसंत ने 16 राजस्व निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किया है।

कोरबा। कलेक्टर अजीत बसंत ने प्रशासनिक कसावट के मद्देनजर 16 राजस्व निरीक्षकों के प्रभार में फेरबदल किया है। राजस्व निरीक्षकों को तत्काल नई पदस्थापना में ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए है।

जारी आदेश के तहत राजस्व निरीक्षक आशीष सोनी को तहसील व राजस्व निरीक्षक मंडल पसान के साथ ही अतिरिक्त प्रभार जटगा का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार केसर चौहान को तहसील व राजस्व निरीक्षक मंडल बरपाली, कन्हैया लाल को पाली व अतिरिक्त प्रभार लाफा, श्रीमती करुणा मैत्री को भैंसमा तहसील व राजस्व निरीक्षक मंडल बरपाली (जिल्गा), वेदराम कौशिक को तहसील कोरबा, राजस्व निरीक्षक मंडल पाढ़ीमार व अतिरिक्त प्रभार दादरखुर्द, प्रवीण राजपूत को तहसील दर्री, राजस्व निरीक्षक मंडल अगारखार दर्री व अतिरिक्त प्रभार दुरपा, बल्गीखार, रीना महिपाल को तहसील दर्री, राजस्व निरीक्षक मंडल डुमरमुड़ा दर्री व अतिरिक्त प्रभार गोपालपुर, जमनीपाली, पंडरीपानी, रंजीत भगत को तहसील पोड़ी-उपरोड़ा, राजस्व निरीक्षक मंडल कोरबी व अतरिक्त प्रभार मोरगा, रजनी कश्यप को तहसील कटघोरा, राजस्व निरीक्षक मंडल घुड़देवा व अतिरिक्त प्रभार बांकी, नारायण प्रसाद बागरी को तहसील हरदीबाजार, राजस्व निरीक्षक मंडल हरदीबाजार व अतिरिक्त प्रभार तिवरता, नंद किशोर सिंह तहसील व राजस्व निरीक्षक मंडल अजगरबहार, मनीष कुमार जायसवाल तहसील पोड़ी-उपरोड़ा, राजस्व निरीक्षक मंडल पोड़ी-उपरोड़ा व अतिरिक्त प्रभार सुतर्रा, कमलेश साहू तहसील व राजस्व निरीक्षक मंडल कटघोरा, चक्रधर सिंह सिदार तहसील कटघोरा, राजस्व निरीक्षक मंडल जवाली व अतिरिक्त प्रभार मड़वाढोढ़ा, रवींद्र कुमार जायसवाल को तहसील दीपका, राजस्व निरीक्षक मंडल बिरदा एवं अंजली पैंकरा को तहसील पाली व राजस्व निरीक्षक मंडल पोंड़ी का प्रभार सौंपा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *