Blog

शा,महामाया कॉलेज रतनपुर में छात्र परिषद के अध्यक्ष बने ठा, आतिश सिंह

धर्म नगरी कहे जाने वालें मां महामाया देवी के आंचल में बसे रतनपुर में एक मात्र शासकीय महाविद्यालय हैं जिसमें हजारों की संख्या में विद्यार्थी 40_ 50 किलो मीटर दूर दूर से आकार के पीजी तक की पढाई में एडमिशन लेते हैं जहां छात्र छात्राओं के व्यक्तिव की विकाश के लिए अनेकों गतिविधियां होते चाहे वो सार्वजनिक सेमिनार हो खेल गतिविधि सामाजिक कार्य NSS कार्य इत्यादि हैं उसी के गतिविधि तर्ज पर आज समाजशास्त्र विभाग में छात्र परिषद का गठन किया गया जिसमें सर्व सहमति से आतिश सिंह ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया साथ ही उपाध्यक्ष डमेश्वर धीवर सचिव संदीप कश्यप सह सचिव वैभव सोनी छात्र परिषद सदस्य रोशन पटेल स्मिता श्यामले अमन कुमार प्रकाश छत्रवानी अंकिता साहू विवेक जायसवाल को बनाया गया हैं सभी को शुभकामनाएं देते हुए विभागाध्यक्ष डॉ आरती तिर्की ने बताया की विद्यार्थियो में नेतृत्व क्षमता को विकसित तथा एक अनुशासित वातावरण व परिसर में गतिविधि को बढ़ाने हेतु यह छात्र परिषद का गठन किया गया है। डॉ स्वाति शर्मा ने कहा की विद्यार्थियों में एक जिम्मेदारी देने के पश्चात आत्मविश्वास मजबूत हो जाता हैं जिससे वे किसी भी क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का प्रयास करता हैं उक्त स्थिति में सफलता अवश्य प्राप्त होता हैं।

छात्र परिषद के गठन के बाद आतिश सिंह ठाकुर ने सभी को अभार व्यक्त करते हुए कहां की यह जिम्मेदारी मेरे लिए अनमोल हैं जो भरोसा और विश्वास से आप सभी मुझे समर्थन देकर के अध्यक्ष बनाएं हो मैं निष्ठापूर्वक उस दायित्व का निर्वहन करूंगा जब जैसे स्थिति में हो जहां महाविद्यालय परिसर के उन्नति से लेकर के प्रत्येक विद्यार्थियों के समस्या के समाधान तक मजबूती से साथ रहूंगा छात्र हित में सदैव तत्पर रहूंगा अन्तिम में धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *