मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना: काउंसिलिंग 14 जुलाई को
बिलासपुर/मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित प्राक्चयन परीक्षा के परिणाम के बाद चयनित विद्यार्थियों की काउंसिलिंग 14 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। काउंसिलिंग के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के मेरिट क्रमांक 1 से 12 तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेरिट क्रमांक 1 से 9 तक के अभ्यर्थियों को 14 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे प्री-मैट्रिक सामूहिक बालक छात्रावास, जरहाभाठा, में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। मेरिट सूची संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। काउंसिलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कक्षा चौथी एवं पाँचवीं की अंकसूची, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा नवीनतम पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे।