मैं भी स्वदेशी समर्थक” डिजिटल अभियान का शुभारंभ 1 अगस्त से
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि
जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों की रहेगी उपस्थिति
बिलासपुर। स्वदेशी जागरण मंच, बिलासपुर एवं स्वावलंबी भारत अभियान, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में मैं भी स्वदेशी समर्थक डिजिटल अभियान–2026 का शुभारंभ समारोह 1 अगस्त को सायं 4 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, तिलक नगर, प्रताप चौक, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक डॉ. राजकुमार सचदेव उपस्थित रहेंगे।
इस अभियान का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना तथा नागरिकों को डिजिटल माध्यम से स्वदेशी अभियान से जोड़ना है। कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, व्यापारी बंधुओं, उद्योगपतियों, शिक्षाविदों, युवाओं एवं राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े सभी नागरिकों को सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुशील श्रीवास्तव एवं जिला संयोजक नारायण गिरी गोस्वामी ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत के इस जन-जागरण अभियान को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन समिति ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह अभियान स्वदेशी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।