Blog

मॉडिफाइड साइलेंसर-प्रेशर हॉर्न के सोर्स तक पहुंचेगी पुलिस

पूछताछ में सामने आया रायपुर कनेक्शन

बिलासपुर।शहर में तेज आवाज
वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का रायपुर कनेक्शन है। पुलिस इस पर शिकंजा कसने जा रही है।
कार्रवाई के दौरान पकड़े गए वाहन चालकों से पूछताछ में सामने आया है कि कुछ लोग आसपास के जिलों के साथ रायपुर की दुकानों से मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज आवाज वाले साइलेंसर मंगवा रहे हैं। कुछ वाहन चालक अपनी बाइक को मॉडिफाइड कराने के लिए भी दूसरे जिलों की दुकानों तक जा रहे हैं।इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस अब आसपास के जिलों और रायपुर
पुलिस से पत्राचार करने की तैयारी कर रही है।

शहर की दुकानों को भी हिदायत

ट्रैफिक पुलिस शहर में संचालित ऑटोमोबाइल और एक्सेसरीज की दुकानों को भी ऐसे मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न नहीं बेचने की हिदायत दे रही है। सड़क पर कार्रवाई भी की जा रही है। 15 सितंबर को 8 मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट समेत 20 वाहनों पर कार्रवाई की गई थी। इसके बाद 16 सितंबर को भी 28 बुलेट समेत कुल 31 वाहनों पर कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *