Blog

मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी,एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोना निवासी प्रहलाद बरेठ साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। साइबर ठगों ने कथित तौर पर उनका मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 98 हजार रुपये दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर अपराध
रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जहां लेनदेन से संबंधित जानकारी सामने आने पर उन्हें पता चला कि ठगी की रकम चेक के माध्यम से निकाल भी ली गई है।

पीड़ित प्रहलाद बरेठ के अनुसार 7 अगस्त की शाम करीब 4 बजे उन्हें मोबाइल हैक होने की जानकारी मिली। जब उन्होंने अपने बैंक खाते की जांच की तो 98 हजार रुपये की राशि दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि संबंधित राशि शांतनु विलास पवार नामक व्यक्ति द्वारा चेक के जरिए निकाली गई है। मामले को लेकर प्रहलाद बरेठ ने बैंक स्टेटमेंट सहित अन्य जरूरी दस्तावेज जुटाकर कोनी थाने में
साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई।
हालांकि, शिकायत के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं होने पर अब पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले में एफआईआर दर्ज कर उचित जांच और कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि मोबाइल हैक कर की गई इस साइबर ठगी से उसे 98 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। एसपी कार्यालय में शिकायत के बाद पीड़ित को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। अब पीड़ित को उम्मीद है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर साइबर ठगी में शामिल आरोपियों तक पहुंचेगी और रकम की बरामदगी के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *