ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत् गुण्डा बदमाशों, हिस्ट्रीशीटर्स, असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, विगत 9 दिनों में प्रतिबंधात्मक धाराओं में 92 आरोपी एवं आर्म्स एक्ट के तहत 3 आरोपी को भेजा गया जेल

पुलिस अधीक्षक के निर्देश में जिले के समस्त थाना चौकिया में ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 01 जुलाई 2025 से गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश, आदतन अपराधियों, असामाजिक तत्वों, अवैध रूप से रह रहे अप्रवासी भारतीयों आदि के विरुद्ध चलाए जा रहा है अभियान

गुंडा, बदमाश, निगरानीशुदा और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है

राजनांदगांव।जिले में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने व सुरक्षा/शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश, आदतन अपराधियों, असामाजिक तत्वों, अवैध रूप से रह रहे अप्रवासी भारतीयों, संदेही पर विशेष अभियान चलाकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया था।

जिस पर आज दिनांक 01.07.2025 से 09.07.2025 तक थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 07 प्रकरण में 07 आरोपी, थाना बसंतपुर में 05 प्रकरण 25 आरोपी, थाना लालबाग में 06 प्रकरण में 07 आरोपी, थाना डोंगरगांव में 12 प्रकरण में 19 आरोपी, थाना डोंगरगढ़ में 07 प्रकरण 10 आरोपी, थाना सोमनी में 03 प्रकरण 04 आरोपी, थाना बागनदी में 01 प्रकरण 01 आरोपी, ओपी चिखली में 10 प्रकरण 12 आरोपी, ओपी मोहारा में 02 प्रकरण 02 आरोपी, ओपी सुकुलदैहान में 01 प्रकरण 01 आरोपी, इस प्रकार कुल 40 प्रकरण में 66 आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।


थाना लालबाग पुलिस द्वारा 03 प्रकरण में 03 आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही कर उसके कब्जे से धारदार हथियार चाकू जप्त किया गया। इस प्रकार जिले में अपराधों की रोकथाम हेतु लघुअधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

