Blog

रतनपुर मंडल में चिकित्सा प्रकोष्ठ की नई जिम्मेदारी, डॉ. चंद्र कुमार संयोजक एवं डॉ. आलोक गुप्ता सह-संयोजक नियुक्त

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री पवन सहाय के मार्गदर्शन तथा भाजपा संभाग प्रभारी/सह-प्रभारी, जिला प्रभारी, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की अनुशंसा से चिकित्सा प्रकोष्ठ मंडल कमेटी की सूची जारी की गई है।
जारी सूची के अनुसार भाजपा रतनपुर मंडल में चिकित्सा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी डॉ. चंद्र कुमार को मंडल संयोजक एवं डॉ. आलोक गुप्ता को सह-संयोजक बनाया गया है।
दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति से भाजपा रतनपुर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त संयोजक एवं सह-संयोजक को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं एवं जागरूकता का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिला संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *