Blog

रात में भटक रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया

डायल-112 को मिली सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने रात्रि 12:45 बजे ग्राम लिम्हा से मानसिक स्थिति से कमजोर व्यक्ति को सुरक्षित संरक्षण में लिया

युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने के बावजूद पुलिस ने सूझबूझ से पहचान कर ग्राम बरदुली संपर्क स्थापित कर युवक को सकुशल छोड़ा गया घर

बिलासपुर/मुंगेली ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में मुंगेली पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं मानवीय सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक सराहनीय कार्य किया गया।

दरअसल रात लगभग 12:45 बजे डायल-112 को सूचना मिली कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिम्हा में एक संदिग्ध व्यक्ति देर रात गांव में घूम रहा है,सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 एवं थाना सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा उक्त व्यक्ति को सुरक्षित थाना सिटी कोतवाली मुंगेली लेकर आई।
थाने में पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने अपना नाम साहिल रात्रे बताया, किंतु मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने के कारण वह अपने निवास संबंधी सही जानकारी नहीं दे पा रहा था। वह बार-बार केवल “बरदुली” शब्द बोल रहा था तथा कभी तखतपुर तो कभी जरहागांव का नाम बता रहा था।
पुलिस ने संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए पहले थाना तखतपुर से संपर्क किया, जहां इस नाम का कोई गांव नहीं होने की जानकारी मिली, इसके पश्चात थाना जरहागांव से संपर्क कर ग्राम बरदुली के सरपंच प्रतिनिधि श्री तुकाराम साहू का मोबाइल नंबर प्राप्त किया गया। उनसे संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि साहिल रात्रे ग्राम बरदुली का निवासी है तथा उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
जानकारी की पुष्टि होने के बाद मुंगेली पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए रात्रि में ही साहिल रात्रे को सुरक्षित उसके गांव बरदुली पहुंचाया तथा सरपंच प्रतिनिधि श्री तुकाराम साहू की उपस्थिति में उसके माता-पिता के सुपुर्द किया।
लंबे समय बाद अपने पुत्र को सकुशल देखकर उसके माता-पिता की आंखें खुशी से नम हो गईं। उन्होंने मुंगेली पुलिस की संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए बार-बार धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *