Blog

रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

बिलासपुर। रेलवे में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत एक महिला ने रेलवे के एक अधिकारी पर कथित रूप से दबाव बनाने और विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर 1 अक्टूबर 2026 को सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत फिलहाल प्रक्रियाधीन बताई गई है।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया है कि बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र की निवासी महिला रेलवे में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत है। शिकायत में रेलवे अधिकारी पर महिला से कथित रूप से जबरन यौन संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि महिला द्वारा कथित दबाव का विरोध करने पर उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। शिकायतकर्ता ने महिला की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा को ध्यान में रखते हुए मामले में आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई किए जाने की मांग की है।महिला एवं बाल विकास विभाग में दर्ज हुई शिकायत
सीएम हेल्पलाइन के रिकॉर्ड के मुताबिक शिकायत महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत दर्ज की गई है। शिकायत की श्रेणी संकटग्रस्त महिला को सहायता आश्रय नहीं मिलने से संबंधित दर्ज है। रिकॉर्ड में जिला कार्यक्रम अधिकारी स्तर के अधिकारी को शिकायत पर कार्रवाई के लिए नामित किया गया है।
शिकायत की वर्तमान स्थिति प्रक्रियाधीन दर्ज है। ऐसे में अब संबंधित विभाग और सक्षम अधिकारियों की जांच तथा कार्रवाई के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *