घनश्याम वर्मा को पुनःमिला जिलाध्यक्ष का दायित्व

प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उमंग की लहर किया भव्य स्वागत
बिलासपुर।लंबे इंतजार और गहन मंथन के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिलों के जिला कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में मुंगेली जिले से घनश्याम वर्मा को एक बार फिर जिला अध्यक्ष के रूप में प्रतिष्ठित स्थान मिला है। उनके नाम की घोषणा होते ही जिले भर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
अपने लगभग आठ माह के कार्यकाल में घनश्याम वर्मा ने न केवल स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाया,बल्कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के सफल कार्यक्रमों का आयोजन भी किया। उनके कुशल नेतृत्व और सक्रियता को देखते हुए एआईसीसी और पीसीसी ने उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष का अवसर देकर उन पर विश्वास जताया है।
घोषणा के बाद जिले के राजनीतिक माहौल में उत्साह साफ देखा जा रहा है। लोरमी,डिंडोरी,पथरिया,मुंगेली शहर,मुंगेली ग्रामीण और जरहगांव के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। कार्यकर्ता इसे संगठन के लिए सकारात्मक संदेश और आने वाले समय के लिए ऊर्जा का संचार मान रहे हैं।
नगर में भव्य स्वागत किया गया
जिलाध्यक्ष पद पर पुनर्नियुक्ति के बाद घनश्याम वर्मा के नगर आगमन के बाद कांग्रेस कार्यालय पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।