Blog

विनयकांत त्रिपाठी के बिलासपुर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, कल से बिल्हा में बहेगी ज्ञान की गंगा

बिलासपुर।बिलासपुर आगमन पर प्रख्यात आध्यात्मिक चिंतक एवं प्रेरक वक्ता विनयकांत त्रिपाठी जी का श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत हेतु ओमप्रकाश अग्रवाल, नानकराम अग्रवाल, ललित अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, कमल अग्रवाल, निलेश अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, निशा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, हनी अग्रवाल, रुद्रांश गर्ग , कृष्ण गर्ग सहित बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह ने पुष्पमालाओं एवं अभिनंदन के साथ अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
इस अवसर पर उपस्थित जनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने विश्वास व्यक्त किया कि त्रिपाठी जी के सान्निध्य में आयोजित होने वाले प्रवचन एवं ज्ञान सत्र समाज में सकारात्मक चिंतन, नैतिक मूल्यों तथा आध्यात्मिक जागरण का संदेश प्रसारित करेंगे।
कल से बिल्हा में ज्ञान की गंगा प्रवाहित होगी, जहां त्रिपाठी जी के ओजस्वी विचारों एवं जीवनोपयोगी मार्गदर्शन का लाभ हजारों श्रद्धालु प्राप्त करेंगे। मनोज अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल ने अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक एवं ज्ञानवर्धक अवसर का लाभ लेने की अपील की।
“ज्ञान, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना से ही समाज का वास्तविक उत्थान संभव है।” 🌺🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *