Blog

शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर लोहे के चापड़ से हमला,आरोपी सत्यम यादव गिरफ्तार

बिलासपुर । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट और चापड़ से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 14 सितंबर की शाम सदर बाजार स्थित करोना चौक के पास आरोपी सत्यम यादव ने राजेन्द्र रजक से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लोहे के चापड़ से सिर और हाथ पर वार कर राजेन्द्र रजक को घायल कर दिया।

घटना की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी सत्यम यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का चापड़ भी जब्त कर लिया है। आरोपी को 18 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *