Blog

पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद,7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत…बना रहता है जान का खतरा

जांजगीर। पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। पिछले 7 साल के अंदर यहां 22 पर्यटकों की डूबने से मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन ने बेरीकेटिंग करके सूचना का बोर्ड लगा दिया है।

दरअसल हसदेव नदी के किनारे बसे प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली को प्रशासन ने हमेशा के लिए बंद कर दिया है। 12 सितंबर को बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के 3 छात्रों की डूबने से मौत के बाद पंचायत और पंतोरा पुलिस चौकी ने कड़ा फैसला लेते हुए नदी किनारे बांस की बैरिकेडिंग कर दी है और नो-एंट्री का बोर्ड लगा दिया हैं। 12 सितंबर को बिलासपुर के एक निजी कॉलेज के 8 छात्र पिकनिक मनाने देवरी-चिचौली पहुंचे थे। दोपहर करीब 1 बजे 3 छात्र नदी में नहाते हुए सेल्फी ले रहे थे, तभी तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न लगने से तीनों बह गए। SDRF की तुम और पुलिस ने रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, अगले दिन उनके शव बरामद हुए। इस पिकनिक स्पॉट पर यह पहला हादसा नहीं है। आंकड़ों के अनुसार 2020 से 2026 तक यहां 22 पर्यटकों की डूबने से मौत हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार 2020 में 2, 2021 में 3, 2022 में 2, 2023 में 3, 2024 में 5, 2025 में 4 और 2026 में अब तक 3 पर्यटकों की मौत हो चुकी है। यहां पर छुट्टियों में जबरदस्त भीड़ रहती है। लेकिन गहराई और बहाव का बोर्ड न होने से लोग जोखिम उठाते हुए चट्टानों के बीच चले जाते हैं। जहां बहुत से गड्ढे है। बताया जा रहा है कि गहराई का अंदाजा नहीं होने से उसी गड्ढों में पर्यटक फंस जाते है और मौत हो जाती है। फिलहाल पिकनिक स्पॉट को पूरी तरह बंद कर प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जल्द ही स्थायी मजबूत बैरिकेडिंग और निगरानी के लिए स्थानीय युवाओं को नदी मित्र बनाया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *