श्री हनुमान सेवा समिति के सदस्यों को महापाठ कार्यक्रम में मिल रहा दुर्गा समितियों का बढ़ चढ़कर सहयोग

बिलासपुर।शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर श्री हनुमान सेवा समिति एवं मित्रगण रामसेतु चौक सरकंडा द्वारा न्यायधानी के दुर्गा पंडालों एवं मंदिर प्रांगणों में आमंत्रित किए जाने पर श्री हनुमान चालीसा एवं श्री रामस्तुति का सामुहिक महापाठ किया गया समिति के प्रणव मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष के नवरात्र के पंचम दिवस तक सदस्यों ने कुल 14 स्थानों में श्री हनुमान चालीसा एवं रामस्तुति का सामुहिक महापाठ सम्पन्न किया गया है सभी स्थानों में समिति के अधिक से अधिक सदस्य उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को आमंत्रित करने वाले दुर्गोत्सव समिति के साथ मिलकर सम्पन्न कर रहे हैं जिसमें लोगों का भी अच्छा सहयोग मिल रहा है कार्यक्रम से पूर्व समिति के सदस्यों द्वारा आमंत्रित करने वाले समितियों के सदस्यों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं को हनुमान चालीसा की निःशुल्क पुस्तिका प्रदान करते हैं एवं महापाठ कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्री हनुमान सेवा समिति एवं मित्रगण द्वारा भेंट स्वरूप रामपट्टा एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके उनका सम्मान भी करते हैं महापाठ के लिए आमंत्रित करने वाले दुर्गा समितियों के सदस्यों के द्वारा भी श्री हनुमान सेवा समिति के सदस्यों का तिलक लगाकर एवं रामपट्टा पहनाकर सम्मान किया जाता है महापाठ कार्यक्रम का यह तृतीय वर्ष है आयोजकों ने बताया कि महापाठ कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य युवाओं को धर्म के प्रति जागरूक करना एवं नशे के खिलाफ लगाम लगाना है।
