Blog

स्वयं सिद्धा फाउंडेशन ने बच्चों को वितरित किए स्वेटर, विधायक धरमलाल कौशिक ने की सेवा कार्यों की सराहना

बिलासपुर जरूरतमंद बच्चों को ठंड से बचाने और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से स्वयं सिद्धा फाउंडेशन द्वारा वार्ड क्रमांक 5, यदुनंदन नगर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला, आर्य कॉलोनी में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिल्हा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना और उनके जीवन में खुशियां लाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी जरूरी है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। श्री कौशिक ने आगे कहा की जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, सेवा और सहयोग की भावना से किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। विधायक श्री कौशिक ने स्वयं सिद्धा फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है। ऐसे आयोजन समाज में सहयोग, सेवा और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं। फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन चंद्र दुबे ने कहा कि उनके फाउंडेशन द्वारा लगातार प्रयास किया जाता है कि बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, संबंधित किसी भी तरह की आवश्यकता होने पर फाउंडेशन उनका सहयोग कर सके। इस दौरान फाउंडेशन की संस्थापिका ऋतु साहू,अध्यक्ष नवीन चंद्र दुबे,कार्यक्रम में प्रधान पाठक धीरज सोनी , श्रीमती अभिलाषा झा, प्रियंक सराफ, आदर्श सराफ, शुभम तिवारी प्रीति सिंह, मीना राय, अनीता गेडाम, विजयलक्ष्मी पाठक, विश्वास शर्मा, जोगेंदर सिंह हरवंश की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *