Blog

सड़क पर स्टंटबाजी और तमाशा का भयंकर खतरनाक खेल,अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का मामला

बिलासपुर । शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक तेज रफ्तार बाइक पर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। कभी बाइक की सीट पर लेटकर, कभी चलती बाइक पर खड़े होकर तो कभी दोनों हाथ हैंडल से हटाकर युवक सड़क पर करतब दिखाता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

दरअसल युवक ने सिविल लाइन क्षेत्र के पाश इलाके से लेकर गोलबाजार तक कई किलोमीटर इसी अंदाज में बाइक दौड़ाई। खास बात यह है कि स्टंट किसी सुनसान सड़क पर नहीं, बल्कि शहर के व्यस्त और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर किया गया। वीडियो में युवक के गुजरने वाले रास्ते में शहर विधायक का बंगला क्षेत्र, कलेक्टर बंगला, केंद्रीय जेल और गोलबाजार जैसे इलाके भी शामिल बताए जा रहे हैं।चलती बाइक पर इस तरह स्टंट करना न सिर्फ युवक की जान के लिए खतरा है, बल्कि सड़क पर चलने वाले राहगीरों और दूसरे वाहन चालकों के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा करता है। बाइक का संतुलन बिगड़ने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था।

ट्रैफिक पुलिस पर उठ रहे सवाल

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इतनी दूरी तक युवक बेखौफ होकर स्टंट करता रहा, लेकिन यातायात पुलिस की नजर उस पर क्यों नहीं पड़ी। वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर नजर है। बाइक के नंबर और वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की जा सकती है।

लोगो का कहना है होनी चाहिए कार्रवाई

लोगों का कहना है कि ऐसे खतरनाक स्टंट पर सख्त कार्रवाई जरूरी है,ताकि सड़क को स्टंट का मैदान समझने वालों को स्पष्ट संदेश मिल सके। सड़क यातायात के लिए है, खतरनाक करतब दिखाने के लिए नहीं।
इसलिए इसकी खोजबीन करके कार्रवाई होनी चाहिए ताकि स्टंटबाजी करने वालो को सबक मिल सके,और लोग हादसे से बच सके।

वर्जन
बाइक की तलाश नम्बर के आधार पर की जा रही है।कार्रवाई जरूर होगी।

रामगोपाल करियारे
एएसपी ट्रैफिक बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *