Blog

सत्य साईं हेल्प वे श्रवण बाधित बालिका विद्यालय में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह

बिलासपुर ।स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सत्य साईं हेल्प वे श्रवण बाधित बालिका विद्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बच्चों एवं समस्त स्टाफ द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी से हुई। प्रभात फेरी के पश्चात विद्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में रेणु गौतम, निर्मल कुमार घोष एवं शेफाली घोष को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

समारोह का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया और वहां उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान अर्पित किया। तत्पश्चात निर्मल घोष द्वारा बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दिए एवं इस स्वतंत्रता को रक्षा करने की जिम्मेदारी भी अगली पीढ़ी का है इस बारे में बताया। किसी के बहकावे में आकर इस स्वतंत्रता का एवं संविधान का किसी भी हालत में असम्मान नहीं किया जाए इस बात की विशेष रूप से ध्यान रखना सभी का कर्तव्य है इस बारे में जानकारी दिए जिससे अपना एवं देश दोनों का ही अहित होता है। इस अवसर पर ग्राहक पंचायत द्वारा जय भोले किराना द्वारा प्रदत्त खाद्य सामग्री एवं राशन विद्यालय प्रबंधन को सोपा गया।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अपनी शानदार प्रस्तुतियों, आत्मविश्वास और प्रतिभा से बच्चों ने उपस्थित अतिथियों एवं सभी दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों में देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति और उत्साह की अद्भुत झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा एवं मेहनत की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को उचित अवसर, प्रोत्साहन और स्नेह प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

समारोह को सफल एवं गरिमामय बनाने में रेणु गौतम, शेफाली घोष, निर्मल कुमार घोष, अमित खरे, विद्यालय की संचालिका ममता मिश्रा, अध्यक्ष राजेंद्र सराफ, सचिव अनुपम मिश्रा एवं प्राचार्य दीपिका मिश्रा सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम, आपसी सौहार्द एवं “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *