Blog

बारिश में स्कूल बना तालाब: छात्राएं और बच्चे गिरते-पड़ते पहुंचते हैं स्कूल

रितेश कुमार गुप्ता
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (सकोला)।
सकोला तहसील मुख्यालय स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती तिराहे पर संचालित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मिडिल स्कूल एवं प्राइमरी स्कूल का परिसर बारिश के दिनों में तालाब में तब्दील हो जाता है। इससे आंगनबाड़ी से लेकर कक्षा 12वीं तक पढ़ने वाले बच्चों, विशेषकर छात्राओं को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विद्यालय परिसर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। स्कूल की छात्राओं ने बताया कि जलभराव के कारण उन्हें कीचड़ और गंदे पानी से होकर स्कूल आना पड़ता है। कई बार छोटे बच्चे गिरकर घायल हो जाते हैं, तो वहीं छात्राओं को संक्रमण का भी खतरा बना रहता है। इस कारण बच्चों की नियमित उपस्थिति पर भी असर पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *