Blog

रिटायर्ड व्याख्याता का सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ

बिलासपुर । चकरभाठा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी खगेन्द्र कुमार तिवारी, आत्मानंद स्कूल के सामने वार्ड क्रमांक-15 चकरभाठा कैंप के निवासी हैं और शासकीय विद्यालय से व्याख्याता पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 12 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे वे अपने परिवार के साथ अपने पुत्र से मिलने कार से बालको जिला कोरबा गए थे।
उनका पुत्र बालको प्लांट में इंजीनियर है। 13 जुलाई की शाम करीब 6 बजे जब परिवार वापस घर लौटा तो आहाते का ताला सुरक्षित मिला, लेकिन घर के मुख्य दरवाजों और अंदर के चार कमरों के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने अलमारी और लोहे की पेटी के ताले भी तोड़ दिए थे। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात बदमाश सोने के हार, कंगन, अंगूठी, बाली, चांदी के पायल, लोटा, गिलास, सिंदूर डिब्बा, सिक्के, हीरे की अंगूठी व बाली,
कांसे के बर्तन सहित करीब 50 हजार रुपये नकद तथा गुल्लक में रखे लगभग 60 हजार रुपये चोरी कर ले गए। प्रार्थी ने बताया कि चोरी गए सामान की कुल की
मत बिल और दस्तावेज देखने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना की जानकारी मिलने पर चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से
पूछताछ की
लेकिन किसी को चोरी की जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 और 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *