Blog

कांग्रेस पार्षद दल सचेतक,प्रवक्ता का ऐलान

पुष्पेन्द्र,सीमा,भारते को मिली नई जिम्मेदारी

बिलासपुर—प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर नगर निगम पार्षद दल के तीन चेहरों को नई जिम्मेदारी दी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी और विजय पाण्डेय ने बताया कि पार्षद पुष्पेन्द्र साहू, सीमा शुक्ला और अमित भारते को सचेतक और पार्षद दल का प्रवक्ता बनाया गया है। आदेश जारी होने के साथ ही तीनों पार्षद पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को कुशलता के साथ निर्वहन करेंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि नगर निगम चुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश पर बिलासपुर निगम में नेता प्रतिपक्ष और उप नेता का मनोनयन किया गया है। पीसीसी के आदेशानुसार निगम में कांग्रेस के 18 पार्षदों ने मिलकर भरत कश्यप को नेता प्रतिपक्ष और उपनेता संतोषी रामा बघेल का चुनाव किया।

विजय केशरवानी ने जानकारी दिया कि बिलासपुर नगर निगम का क्षेत्र जिले के पांच विधानसभा में फैला है।भरत कश्यप और संतोषी रामा बघेल बिलासपुर विधानसभा से हैं। चूंकि निगम क्षेत्र में जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इसलिए क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने निगम में शामिल अन्य विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधियों को मनोनयन का आदेश दिया।

इसी क्रम में पहले ही बेलततरा विधानसभा क्षेत्र से अपील समिति में मोहन श्रीवास को जिम्मेदारी दी गयी। आगे बढते हुए बिल्हा विधानसभा के सिरगिट्टी क्षेत्र से निगम पार्षद पुष्पेन्द्र साहू को सचेतक बनाया गया है। सीमा शुक्ला बेलतरा विधानसभा स्थित सरकन्डा क्षेत्र निगम पार्षद हैं। सीमा राजेश शुक्ला को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गयी है। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्षद अमित भारते को भी निगम कांग्रेस पार्षध दल का प्रवक्ता बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *