सावन के महीने में राउरकेला तक जा सकेंगे कांवरिया, रेल रोको की चेतावनी,डीआरएम ने कहा-राउरकेला में ट्रैक पर काम चल रहा

बोल बाम समिति की मांगों को ऊपर तक पहुंचाएंगे
बिलासपुर। साउथ बिहार एक्सप्रेस को राउरकेला तक चलाई जाने तथा शार्ट टर्मिनेट किये जाने से बोल बम जाने वाली कांवरिया दलों को
काफी दिक्कत हो रही है?।
सावन महीने में बाबा बैद्यनाथ में जलाभिषेक करने पूरे देश भर से लोग पहुंचते हैं छत्तीसगढ़ से भी हर साल हजारों के तादाद में बोल बम कांवरियों रिया दल बाबा बैजनाथ में जलाभिषेक करने कांवार लेकर जाते है लेकिन इस बार रेल प्रशासन ने अचानक सावान महीने में कुछ ट्रेनों को स्थगित कर दिया कुछ को रद्द कर दिया साउथ बिहार एक्सप्रेस में अधिकांश कांवरिया दल बाबा धाम जाते हैं लेकिन इस ट्रेन को ही राउरकेला में ट्रैक में काम करने का हवाला देते हुए आधे रास्ते में
ही रोक दिया गया। जिससे बाबा धाम जाने वाले कांवरियों मैं काफी गुस्सा है। रिजर्वेशन कराने के बाद ट्रेनों को रद्द किए जाने को लेकर डीआरएम कार्यालय में
जमकर हंगामा हुआ। परेशान कांवरियों ने रद्द ट्रेनों को फिर से चालू करने की मांग की है? बाबा धाम जाने वाले कांवरियों ने आज जोन महाप्रबंधक तथा डीआरएम
कार्यालय का घेराव किया और डीआरएम से कहा है कि सावन महीने में ब्बावा धाम जाने वाली ट्रेनों को तत्काल शुरू की जाए त्ताकि लोग आसानी के साथ बाबा धाम जा सके और पदयात्रा कर सके।
आज कांवरिया दलों ने डीआरएम के समक्ष साउथ बिहार एक्सप्रेस तथा बाबा धाम जाने वाली सभी ट्रेनों को नियमित चलाने की मांग की है और कहे कि यदि 60 टर्मिनल राउरकेला त्तक जाने वाली ट्रेनों को आगे भी बढ़ाया जाए और नियमित रूप से ट्रेनों का परिचालन किया जाए यदि 5 दिन के अंदर रेल प्रशासन
फैसला नहीं लेता है तो सातवें दिन कांवरिया दल रेल रुको आंदोलन करेगा। वही साउथ बिहार एक्सप्रेस के रद्द होने से आज बोल बम समिति ने रेल प्रशासन के समक्ष मांग पत्र सोपा है।
कई ट्रेनों के रद्द होनेसे पूरे छत्तीसागढ़ के कांवरियों को काफी दिक्कत होगी। डीआरएम राकेश रंजन ने भरोसा दिलाया है कि राउरकेला जंक्शन में ट्रैक कुछ काम चल रहा है यात्रियों को पहली प्राथमिकता सुरक्षित यात्रा करना हैजिसकी वजह से प्रत्येक शर्न पंपांपंपंनिवार को कुछ ट्रेनों का परिचालन निरस्त किया गया है। लेकिन कुछ विशशेष ट्रेनें भी बाबा धाम के लिए चलाई जा रही हैं। आज 1 घंटे तक डीआरएम कार्यालय में हंगामा होता रहा । बरसते पानी में बोल बम समितियां ने रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और भगवान शिव के भक्तों के आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। डीआरएम कार्यालय में बोला बम के नारे भी लगे। आज ज्ञापना सोपने वालों में प्रमुख रूप से सिधांशु मिश्रा महेश दुबे, संजय यादव, अमित दुबे, विजय केसरवानी, संतोष गर्ग, विनय सहित काफी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित थे।