सिटी कोतवाली पुलिस की जुआ फड़ में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 9 रसूखदार जुआरी गिरफ्तार,4.28 लाख जब्त….पुलिस को देख चेहरा छिपाते रहे जुआरी

जांजगीर-चांपा।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलैंडन यॉर्क एवं सीएसपी योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली और रिस्पांस टीम की संयुक्त कार्रवाई की गई।पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बनारी मेन रोड के अंदर एक मकान में जुआ चल रहा है। सूचना पर गोरिल्ला वार तकनीक से घेराबंदी कर रेड किया गया। मौके से 09 जुआरियों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 4,28,420/- रुपये नगद, ताश पत्ती व अन्य सामग्री जब्त की गई। सभी के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मकान मालिक के विरुद्ध पृथक जांच जारी है।


पकड़े जुआरियों का नाम एवं पता
1. भैरव मिश्रा उर्फ मोगली (44) – वार्ड 6 जांजगीर
2. अखिलेश राठौर (36) – वार्ड 2 जांजगीर
3. रामनारायण राठौर (55) – वार्ड 11 जांजगीर
4. धीरज पाठक (42) – वार्ड 16 जांजगीर
5. राहुल बजाज (37) – वार्ड 23 केरा रोड
6. तालिब खान (40) – वार्ड 4 नैला
7. अविनाश राठौर (39) – वार्ड 12 जांजगीर
8. मुकेश बजाज (45) – केरा रोड
9. कृष्ण कुमार चंद्र (38) – वार्ड 7 चंदनीयापार
ा
