Blog

सिविल लाइन टीआई मेरा मौसा है,जिसको जो करना है कर लो,सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद

आक्रोशित युवक ने किया हंगामा,वीडियो हो रहा वायरल

बिलासपुर। सिविल लाइन टीआई मेरा मौसा है,

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दवा वितरण केंद्र में कर्मचारी द्वारा अभद्र व्यवहार करने को लेकर एक युवक ने हॉस्पिटल परिसर में जमकर हंगामा मचाया। विडियो में दवाई नहीं मिलने पर एक युवक जमकर हंगामा करते और स्टाफ को धमकाते नजर आ रहा है। वीडियो में युवक दवा काउंटर पर काम करने वाले कर्मचारियों से विवाद करता दिख रहा है। इस बीच विडियो में वह कर्मचारी को धमकाते हुए कह रहा है “किसी को मैं दवाई नहीं दूंगा, यह बोलने वाला तू कौन होता है और दवाई नहीं देने वाला? दवाई सरकार दे रही है दवाई की तू दे रहा है।” बताया जा रहा है कि दवाई देने से मना करने की बात सुनकर नाराज युवक ने अस्पताल परिसर अन्य कर्मचारियों के सामने दवा वितरण केंद्र के कर्मचारी को जमकर धमकाया इस दौरान युवक ने स्टाफ के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। वीडियो में युवक यह भी कहते सुनाई दे रहा है कि हॉस्पिटल में इलाज कराने के बाद दवाई लेने बुजुर्ग लोग लाइन में लगे हैं, जिनके साथ दवा वितरण केंद्र के कर्मचारी द्वारा
दुर्व्यवहार कर बेइज्जती कि जा रही है।जिससे उसका दिल दुखी है। हालांकि इस दौरान उसका व्यवहार आक्रामक रहा और कार्यालय में मौजूद अन्य स्टाफ उसे समझाने-बुझाने में लगे रहे। वैसे तो दवा वितरण को लेकर अक्सर मरीजों और परिजनों की नाराजगी मेडिकल स्टाफ से रहती ही है। लेकिन इस तरह से कार्यालय में घुसकर धमकाने के मामले ने सिम्स के सुरक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली के साथ साथ दवा वितरण केंद्र की अव्यवस्था की कलई खोल कर रखी है। ऐसे में उक्त मामले में सिम्स के आला अफसरों की प्रतिक्रिया पर सभी की निगाहें टिकी है।

सिविल लाइन टीआई मेरा मौसा बैठा है, जो करना है कर लेना,, सुरक्षाकर्मी रहे मौके से नदारद

सिम्स हॉस्पिटल परिसर में युवक के द्वारा किए गए हंगामे में युवक ने सिविल लाइन टीआई को अपना मौसा बताकर कर्मचारियों को खौफ जदा कर दिया। अहंकार से चूर युवक के आपा खोते ही उसके सामने कर्मचारी नतमस्तक नजर आए। इस बीच हॉस्पिटल में तैनात कोई भी सुरक्षा कर्मी मौके पर नहीं दिखाई दिया। इस बीच पूरे समय बड़ी अनहोनी घटना की प्रबल संभवाना बनी रही।इस बीच चर्चा का विषय बना रहा और लोग तरह तरह की चर्चाएं करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *