Blog

धर्मांतरण के आरोप में विवाद भड़का,दो पास्टर और एक महिला  गिरफ्तार

प्रार्थना सभा में 30 से अधिक लोग मौजूद

हिंदू संगठनों के बजरंग दल ने जमकर किया विरोध

बिलासपुर।पचपेड़ी थाना क्षेत्र के चिल्हाटी में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान कथित धर्मांतरण का मामला सामने आने पर  माहौल तनावपूर्ण हो गया। बजरंग दल और हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि मकान में चल रही प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों को धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के सदस्य मौके पर पहुंचे और विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान सभा में मौजूद करीब 30–35 लोगों की उपस्थिति पर सवाल उठाते हुए कार्यक्रम को तत्काल रोकने की मांग की गई।घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। विरोध करने वालों ने संबंधित पास्टरों
ए देवदास और
जे प्रभाकर और एक महिला अनिता नायक
के खिलाफ धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी है।पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि बजरंग दल ने सूचना दी थी कि अनिता के घर में
ग्रामीणों को पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा जा रहा है।जिसके कारण माहौल खराब हो रहा है।

*कलीसिया के विश्वासी परिवार के यहां उपवास प्रार्थना चल रहा था*

वहीं,प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों ने दावा किया कि यह सिर्फ धार्मिक प्रार्थना थी, धर्मांतरण से उनका कोई लेना-देना नहीं है।ग्रामीणों और पास्टर ने बताया कि
कलीसिया के विश्वासी परिवार के यहां उपवास प्रार्थना चल रहा था पुलिस धर्मांतरण का आरोप लगाकर अचानक दोनों को थाने में ले गए।

वर्जन
धर्मांतरण करने की सूचना मिली थी दो लोगों कों पकडा गया हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

राज सिंह
टीआई पचपेड़ी थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *