Blog

सीआरपीएफ कैंप में जवान ने लगाई फांसी…

पेड़ पर लटकी मिली लाश

बिलासपुर । सकरी थाना क्षेत्र के भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप परिसर में शनिवार को एक जवान की फांसी पर लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान ओडिशा के बलांगीर जिले के बेलपड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खरबहाली निवासी जयप्रकाश गहिर 33 वर्ष के रूप में हुई है। वह सीआरपीएफ में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे और भरनी कैंप में ड्यूटी कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जयप्रकाश अन्य जवानों के साथ कैंप की नियमित गतिविधियों में शामिल थे। इसके कुछ देर बाद वह दिखाई नहीं दिए। दोपहर करीब एक बजे कैंप की पुरानी बिल्डिंग के पीछे एक पेड़ पर उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी सीआरपीएफ अधिकारियों ने सकरी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद परिजन शव लेकर उनके घर ओडिशा के लिए रवाना हो गए। प्राथमिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि जवान ने पहले पास के एक अन्य पेड़ पर फांसी लगाने की कोशिश की थी। पेड़ की डंगाल कमजोर होने के कारण उसने दूसरे पेड़ पर
फंदा लगाया। हालांकि, जवान के आत्महत्या करने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस साथी जवानों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण का खुलासा होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *