Blog

सीपत में 40 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । सीपत थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पाण्डेपुर में एक युवक मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में महुआ शराब लेकर जा रहा है।

सूचना पर सीपत पुलिस ने ग्राम पाण्डेपुर मेन रोड के पास घेराबंदी कर मोनू वर्मा उर्फ गोलू को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 8 हजार रुपये है, बरामद की गई। शराब परिवहन में इस्तेमाल हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *