सी.बी.एस.ई. दसवीं परिणाम में बर्जेस अंग्रेजी शाला का दबदबा

बिलासपुर। बर्जेस अंग्रेजी शाला के विद्यार्थियों ने इस वर्ष सी.बी.एस.ई. कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर में अपनी अलग पहचान बनाई है।
विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में कुशल राठौर ने 96.4% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा नितिन कुमार पाल (94.6%), महत्व कश्यप (92.8%), अंश श्रीवास्तव (91%), नमन यादव (90%), वन्या कश्यप (89.4%), वंश कश्यप (87.4%), धुर्वी पाण्डेय (87.4%), प्रतिभा पाण्डेय (86.4%), ईशान गुप्ता (83.6%), गोविंद माधव सोनी (81%) तथा तनु यादव (81%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती निशिता हंसा दास ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया।
शाला प्रबंधन की ओर से छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन के सचिव जयदीप रॉबिंसन ने भी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि बर्जेस अंग्रेजी शाला सदैव विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सभी छात्रों को भविष्य में भी इसी तरह निरंतर सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं।