Blog

सेंध लगाकर 11 बकरा-बकरियां चुरा ले गए बदमाश,सोते रह गए मालिक,ग्रामीणों में दहशत

बिलासपुर । तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पडरिया में चोरों ने रात के अंधेरे में सेंधमारी कर बकरा-बकरियों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने बकरी रखने के कोठे की ईंटें निकालकर दीवार में छेद बनाया और वहां से तीन बकरे तथा आठ बकरियां चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए पशुओं की कुल कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पडरिया निवासी दीपचंद पाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बकरा-बकरी पालन का कार्य करता है। रोज की तरह 19 जुलाई की शाम करीब 6 बजे वह अपने सभी पशुओं को चराकर घर लाया और कोठे में बंद कर दिया। रात करीब 11 बजे तक जागने के बाद वह सो गया। अगले दिन 20 जुलाई की सुबह करीब 4:30 बजे जब वह उठा तो देखा कि कोठे की दीवार की ईंटें निकालकर उसमें बड़ा छेद बनाया गया था। अंदर रखे तीन बकरे और आठ बकरियां गायब थीं। पीड़ित ने आसपास के गांव और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन पशुओं का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने तखतपुर थाने पहुंचकर चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की
जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। ,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *