कोन्हेर गार्डन में स्कूल सफाई कर्मचारी संघ की मांगों को आम आदमी पार्टी का समर्थन

बिलासपुर।कोन्हेर गार्डन में आम आदमी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल सफाई कर्मचारी संघ की मांगों का समर्थन करते हुए उनके साथ एकजुटता दिखाई। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश संगठन महामंत्री सरदार जसबीर सिंह चावला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला एवं लोकसभा सचिव राकेश लूनिया ने किया।

प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात की और आम आदमी पार्टी की ओर से उनकी मांगों को पूर्ण समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी सरकार में नहीं है, इसलिए मांगों को पूरा करने की स्थिति में नहीं है, परंतु यदि आम आदमी पार्टी को सरकार चलाने का अवसर मिलता है, तो इन मांगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
सरदार जसबीर सिंह चावला और प्रियंका शुक्ला ने सभी उपस्थित कर्मचारियों से आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी को एक मौका देने की अपील की।
इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग अरुण नायर, मीडिया प्रभारी इरफान सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष यूथ नुरुल हुदा, सोशल मीडिया प्रभारी विवेक यादव, चिंता देवी, रोजी रानी, परदेसी यादव, बलदेव सोनी समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।