स्टेशन में विशेष नाका टिकट चेकिंग, 3.63 लाख जुर्माना

बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल द्वारा यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं बेहतर रेल यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने तथा बिना टिकट एवं अनियनित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में बिलासपुर स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक डीएस. चौहान के नेतृत्व में विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसनें वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक टीटीई एवं आरपीएफ स्टाफ भी शामिल थे। स्टेशन के विभिन्न प्रवेश एवं निकास द्वारों, प्लेटफार्मों तथा ट्रेनों में व्यापक स्तर पर जांच की गई, जिससे बिना टिकट अथवा अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों की प्रभावी पहचान सुनिश्चित हो सके। अभियान के दौरान बिलासपुर स्टेशन तथा यहां से होकर गुजरने वाली 20 ट्रेनों में सघन टिकट जांच की गई 7 जांच के दौरान कुल 539 मामलों में कुल 23 लाख 63 हजार 15 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा के 376 मामलों में 2 लाख 80 हजार 220 रुपये, अनियमित टिकट के 154 मामलों से 81 हजार 895 रुपये एवं बिना बुक किए गए लगेज के 09 मामलों से 900
रुपये जुर्माने की वसूली किया गया।
अभियान के दौरान यात्रियों को स्वच्छता एवं जन-जागरूकता संबंधी संदेश भी दिए गए। उन्हें स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने, गंदगी न फैलाने, उचित टिकट लेकर यात्रा करने, बिना बुक सामान लेकर यात्रा न करने तथा रेलवे के नियमों एवं निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।