स्मार्ट मीटरः गांधी नगर, संत रविदास नगर में में घर-घर पहुंचे कांग्रेसी

बिलासपुर।। स्मार्ट मीटर पर बिलासपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी का वार्ड 33 गांधी नगर एवम 34 संत रविदास नगर में में घर-घर जनअभियान शुरू, भरवाए जा रहे हैं शिकायतों के फॉर्म।
स्मार्ट मीटर, बढ़ी हुई बिजली की दरें, बिजली कटौती, बेतहाशा बढ़े हुए बिजली बिल और अन्य बिजली की शिकायतों को लेकर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश अनुसार एवं बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा के मार्गदर्शन में कांग्रेस का वार्ड स्तर जनअभियान गति पकड़ चुका है, ब्लॉक क्रमांक 2 के वार्ड क्रमांक 33 गांधी नगर एवम 34 संत रविदास नगर में अभियान चलाया गया। इस दौरान स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की आपत्तियां के संबंधित फार्म भरवाये गए, इस दौरान पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने गांधी चौक, जूना बिलासपुर के व्यापारी बंधुओ से सीधा संवाद करते हुए उनकी परेशानी जानी। अभियान के कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं से संपर्क किया, जिन घरों में स्मार्ट
मीटर लगाए जा चुके हैं उनके अत्यधिक बिल एवं स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर एवं जिन अभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर नहीं लगाए गए हैं वहां नहीं लगाने की मांग को लेकर फार्म भरवाये गए। स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस का अभियान केवल विरोध प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगा, इसमें अभोक्ताओं से लिखित रूप में आपत्तियां एकत्रित की जा रही हैं।
स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, पुराने एवं नए मीटर की बिलिंग व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं की वास्तविक शिकायतों की तकनीकी एवं पारदर्शी रूप से जांच करना आवश्यक है। स्मार्ट मीटर के खिलाफ महाअभियान में पूर्व विधायक शैलेश पांडे, नरेंद्र बोलर, तज्जामुल हक, शैलेंद्र जायसवाल, अखिलेश गुप्ता, शंकर कश्यप, राहुल वाधवानी, गौरव ऐरी, नासिर खान, एंजल चोकसे, राजेंद्र शर्मा, वैभव शुक्ला, ऑन खान, हरीश कलसा, विकास सोनी, पन्ना प्रजापति, कृतांश कश्यप, पुरुषोत्तम साहू, सूर्य कश्यप, वाजिद अली, बिट्टू तिवारी, सुमित शर्मा, फैसल खान, दीपक यादव, निखिल सोनी, आरिफ खान, भरत निर्मलकर, कुशल, रवि श्रीवास्तव, विक्की, नीलू कश्यप एवं साथी कांग्रेसजन उपस्थित रहे।