हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार,कोनी पुलिस की कार्रवाई

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी शिवा सिंह ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अर्जुन ठाकुर के साथ मिलकर युवक दीपक भार्गव से मारपीट करने का आरोप है।
कोनी पुलिस के मुताबिक 29 अप्रैल को आरोपी अर्जुन ठाकुर और शिवा ठाकुर ने दीपक भार्गव से गाली-गलौज करते हुए बीयर की बोतल और हाथ-मुक्के से मारपीट की थी, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे।
कोनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 मई को आदतन गुंडा-बदमाश अर्जुन सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि शिवा ठाकुर लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम उसकी लगातार तलाश में जुटी थी।
12 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि शिवा ठाकुर ग्राम पौंसरा स्थित अपने घर पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की गई।