Blog

जमीन विवाद को लेकर हुए हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 4 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर /मुंगेली/
खेत में ट्रैक्टर से जुताई करने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की कोशिश की,उसके बाद जमीन विवाद को लेकर जमकर विवाद किया,मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी घटना के बाद से फरार थे जिनकी तलाश की जा रही थी।

दरअसल प्रार्थी तोरन खाण्डे ग्राम सिलतरा चिल्फी, मुंगेली ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि सुबह करीब 10.50 बजे वह अपने पुत्र दीपेन्द्र खाण्डे के साथ गांव के तालाब के पास स्थित अपने खेत में गया था। उसका पुत्र दीपेन्द्र खाण्डे ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था, इसी दौरान गांव के रामजी बर्मन, रघुवंश बर्मन, कला बाई एवं सारिका बर्मन एक राय होकर वहां पहुंचे तथा दीपेन्द्र खाण्डे को उनके खेत में ट्रैक्टर से जुताई करने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे, दीपेन्द्र द्वारा गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी।

आरोपी रघुवंश बर्मन ने अपने हाथ में रखे लोहे के बरछी से दीपेन्द्र खाण्डे के सिर पर वार किया गया, वहीं रामजी बर्मन द्वारा हाथ एवं लाठी से उसके गाल पर चोट पहुंचाई। इस दौरान कला बाई एवं सारिका बाई द्वारा दीपेन्द्र का हाथ पकड़कर गाली-गलौज की जा रही थी, घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे प्रार्थी तोरन खाण्डे के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट करने से लोहे के बरछे से उसके सिर, बाएं हाथ के पंजे के ऊपर तथा बाएं गले पर वार कर चोट पहुंचाए।घटना की रिपोर्ट पर चिल्फी थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आहतों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद प्रकरण में हत्या का प्रयास धारा 109 बी.एन.एस. जोड़ी गई एवं प्रार्थी , आहतो तथा गवाहों का कथन लेखबद्ध कर घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया।

प्रकरण के आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार हो गये थे, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी भोजराम पटेल ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में एएसपी प्रशांत शुक्ला एवं डीएसपी लोरमी माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में चिल्फी पुलिस ने ऑपरेशन बाज के तहत आरोपियों की लगातार पतासाजी की गई तथा उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लगातार प्रयासों के फलस्वरूप प्रकरण के चारों फरार आरोपी रघुवंश बर्मन पिता रामजी बर्मन, उम्र 24 वर्ष, रामजी बर्मन पिता रनदास बर्मन, उम्र 52 वर्ष, कला बाई बर्मन पति रामजी बर्मन, उम्र 50 वर्ष और सारिका बर्मन पति रघुवंश बर्मन, उम्र 20 वर्ष सभी निवासी ग्राम सिलतरा चिल्फी, जिला मुंगेली को हिरासत मे लेकर पुछताछ किया गया। जिनकी निशानदेही पर डण्डा एवं लोहे का बरछी को जप्त कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रघुबीर लाल चन्द्रा, सउनि मनक राम धु्रव, प्र.आर. सिद्धेश्वर प्रसाद बंजारे, आर. मुकेश कुर्रे एवं आर. प्रशांत कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *