Blog

हत्या के प्रयास के मामले में 02 वर्ष से फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पहचान छिपाकर पंजाब, छत्तीसगढ़ सहित अन्य स्थानों पर रह रहा था

▪️ वर्ष 2024 में स्कूटी सवार द्वारा प्राणघातक हमला कर फरार हुए आरोपी की जामुल पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर पहचान कर गिरफ्तारी की।
▪️ आरोपी अपनी पहचान छिपाकर लगातार स्थान बदलते हुए पंजाब, छत्तीसगढ़ सहित अन्य स्थानों पर रह रहा था और गिरफ्तारी से बच रहा था।
▪️ पुलिस जांच में आरोपी के विरुद्ध थाना जामुल सहित खुर्सीपार, कोतवाली दुर्ग, वैशाली नगर एवं छावनी थाने में विभिन्न अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया।
▪️ थाना छावनी के प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध पुलिस द्वारा ईनाम उद्घोषित किया गया था, जिसके बाद जामुल पुलिस ने सक्रियता से आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी का नाम

सेवा सिंह, उम्र एवं वर्तमान पता : कैम्प-01, पटेल डेयरी के पास, छावनी, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
मूल निवासी : तरण तारण, पंजाब।

लंबित आपराधिक प्रकरण

  1. थाना जामुल — अपराध क्रमांक 249/2024, धारा 109 बीएनएस।
  2. थाना खुर्सीपार — अपराध क्रमांक 290/2016, धारा 294, 323, 506 भादवि।
  3. थाना कोतवाली दुर्ग — अपराध क्रमांक 136/2016, धारा 379 भादवि।
  4. थाना वैशाली नगर — अपराध क्रमांक 60/2023, धारा 294, 323, 341, 34 भादवि।
  5. थाना छावनी — अपराध क्रमांक 19/2024, धारा 294, 323, 506, 327 भादवि।
  6. थाना छावनी — अपराध क्रमांक 111/2024, धारा 363 भादवि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *