Blog

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शहीद मन्नू लाल सूर्यवंशी के परिजनों को तिरंगा भेंट कर दी श्रद्धांजलि

बिलासपुर।भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर ग्रामीण द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बेलतरा दक्षिण मंडल के ग्राम रमतला में नक्सली हमले में शहीद हुए स्वर्गीय मन्नू लाल सूर्यवंशी जी के पिता परमा सूर्यवंशी एवं उनके परिजनों से आत्मीय भेंट कर उन्हें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया गया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद मन्नू लाल सूर्यवंशी के अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति एवं सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूत सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनके त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में बेलतरा दक्षिण मंडल अध्यक्ष मनीष कौशिक , भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकुर सिंह युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत जी, युवा मोर्चा महामंत्री सूरज दुबे , योगेश केवट जिला कन्याशक्ति संयोजिका नेहा कोरी

तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदीप भेड़पाल, रितेश गढ़ेवाल, नवल साहू, अनिल बरगाह, हेमलाल यादव, डेविड डोंगरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


भाजयुमो जिला महामंत्री अंकुर सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *